नई दिल्ली, जनवरी 9 -- राजस्थान में कोहरे की तीव्रता कुछ हद तक कम होने के बाद अब बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ की परत जमने से कड़ाके की सर्दी का साफ असर नजर आया। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियातन 25 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बच्चों को ठंड और कोहरे से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक सर्दी के तेवर बने रहने की चेतावनी दी है। 18 जिलों में कोहरा, 4 में शीतलहर का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 4 जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.