नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में बुधवार को बर्फीली हवा से कंपकंपी बढ़ा गई। हालांकि, प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को यह बेहद खराब श्रेणी में था। नोएडा का एक्यूआई बुधवार को 288 और ग्रेटर नोएडा का 298 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा का एक्यूआई 26 अंक कम हुआ। वहीं, ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में 32 अंक की कमी दर्ज की गई। नोएडा में सेक्टर-116 सबसे अधिक वायु प्रदूषित स्थान रहा। यहां का एक्यूआई 312 रहा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड जारी है। सुबह कोहरा रहा। बर्फीली हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी। दोपहर में खिली धूप निकलने से मामूली राहत मिली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले यह...