सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में सर्दी के तेवर दिन-ब-दिन तीखे होते जा रहे हैं। बर्फीली हवा के साथ बढ़ी ठिठुरन ने पूरे इलाके को कंपा दिया है। रविवार को मौसम के सख्त मिजाज का असर साफ नजर आया। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और शाम के समय हालात ज्यादा बेदर्द हो गए हैं। लोग देर से घरों से निकल रहे हैं और जरूरी काम निपटाकर जल्दी लौटने को मजबूर हैं। सड़कों पर आवाजाही कम दिख रही है, वहीं बाजारों में भी पहले जैसी चहल-पहल नहीं रही। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। हालांकि, सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और बेसहारा लोगों को झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने वाले लोग ठंड में कांपते नजर आ रहे हैं। इनके बचाव के लिए न तो पर्याप्त सरका...