फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सूरज की तपिश लोगों को राहत नहीं दे सकी। सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन बनी रही और लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। रविवार को फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण गर्माहट महसूस नहीं हो सकी। सुबह और शाम के समय सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिला, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.