कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं अभी भी जारी हैं। इससे रात के पारे में कोई खास राहत नहीं देखने को मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव आ जाएगा। बुधवार से लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने हैं, जिसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह तक हलचल बनी रहेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। पारा 05.4 से बढ़कर 06.6 डिग्री हो गया। वहीं, दिन का तापमान 22.6 से बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम पारा सामान्य से कम रहा जबकि अधिकतम तापमान फिर सामान्य से अधिक बनी हुई है। लगातार 72 घंटों से गिर रहे तापमान में चौथे दिन फिर वृद्धि हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार काफी रही। 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। हवा अपेक्षाकृत ठंडी थी लेकिन त...