मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- जनपद में शीतलहर चलने से ठंड का काफी असर बढ़ा हुआ है। ठंड से जहां बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जा रही है, वहीं शहर में शीतलहर से बचने के लिए कई स्थानों पर अलाव भी जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखाई दिए। पिछले तीन दिन से लगातार पारा भी गिरता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से काफी तेज सर्द हवाएं चलती रही हैं, जिस कारण पिछले तीन दिन से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। अत्यधिक ठंड व धूप भी हल्की निकलने के कारण शहर में प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। सर्द हवाएं चलने के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभल की जा रही है। उनके कमरों में हीटर आदि जलाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। शहर के बाजारों में भी लोगों को पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.