बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। धूप के तेवर बर्फीली हवाओं के सामने बेअसर दिखे और मौसम साफ होने के बाद भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। गुरुवार को साल के पहले दिन सुबह से शाम तक धूप निकली लेकिन उससे ठंड से खास राहत नहीं मिली। वहीं रात में तापमान में हुई गिरावट से गलन और बढ़ गई है। यह इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। हालांकि पहाड़़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठंड बनी रहेगी। गुरुवार को सुबह से ही धुंध का असर नहीं रहा और धूप निकली। लोगों को कई दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन हवाओं के चलते धूप के तेवर ढीले पड़ गए। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के चलते गुरुवार को भी काफी गलन रही। धूप के चलते दिन...