फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। धुंध, बदरी और घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही। जिससे ठिठुरन बढ़ गई और लोग कांपते नजर आए। आसमान में दिनभर धुंध और कोहरे की चादर तनी रही। दिनभर धूप नहीं निकली। अचानक बढ़ी ठंड के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तो न्यूनतम पारा दो डिग्री गिर गया। अभी तक सुबह-शाम की लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप खिलने के कारण ठंड गायब हो जा रही थी। लोग स्वेटर और जैकेट उतार दे रहे थे। दिन में कोहरा भी नहीं पड़ रहा था। सुबह सात बजे तक धूप निकल जा रही थी। मौसम वैज्ञानिक 25 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू होने की संभावना जता रहे थे। गुरुवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो नजारा बदला हुआ था। लोगों के दरवाजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.