फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता जनवरी माह में भी कड़ाके की सर्दी से पीछा नहीं छूट रहा है। बुधवार को भी गलन और बर्फीली हवाओं ने लोगों का चैन छीन लिया। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन करने को लोग तरस गये। कुछ देर के लिए सूर्यदेव चमकेमगर राहत नहीं मिली। सर्दी का असर इस कदर है कि लोग घरों से जरूरी काम से ही बाहर निकल पा रहे हैं। पूरा जनपद शीतलहर की चपेट में है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शीतलहर को देखते हुये 14 जनवरी तक के लिए कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद करने के आदेश दिये जा चुके है। दिसंबर के दूसरे पखवारे से शुरू हुयी कड़ाके की सर्दी अभी तक बदस्तूर जारी है। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन पूरी तौर पर प्रभावित चल रहा है। सुबह दस बजे तक सड़कें सन्नाटा चीर रही हैं। बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी के बीच लोग बेचैन हो गये। सुबह को जरूरी काम से निकलने वा...