उरई, जनवरी 6 -- उरई। शहर में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी और अधिक तेज हो गई है। मंगलवार को इसका असर पूरे दिन देखने को मिला। सुबह से ही सर्द हवाएं और ठंड का प्रकोप बना रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद सूरज की किरणें जरूर निकलीं, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को धूप का कोई खास अहसास नहीं हो सका। कड़ाके की ठंड के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही काफी कम नजर आई और इक्का-दुक्का लोग ही बेहद जरूरी काम से बाहर निकलते दिखाई दिए। मंगलवार का दिन होने के कारण कुछ लोग मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जरूर निकले, जिससे बाजार में कुछ रौनक दिखी, लेकिन शाम होते होते ठंड का असर इतना अधिक था कि वे भी जल्द ही अपने घरों की ओर लौट गए। दिनभर सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहा और शाम होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.