कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता तेज धूप ने राहत तो दी लेकिन बर्फीली हवाओं ने सर्दी नहीं कम होने दी। दिन में राहत के बाद रात में ठिठुरन व गलन भरी सर्दी फिर शुरू हो गई। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में 3.4 डिग्री की कमी आई और न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक कोहरा और सर्दी का यलो अलर्ट बना रहेगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव दिखने लगा है। आसमान साफ रहने से तेज धूप खिल रही है। पंजाब और दिल्ली के साथ विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। इसका असर मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों पर भी दिखने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक गिरा है। रात में चलीं तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं का परिणाम यह निकला कि रात का तापमान 7.4 डिग्री से 4.0 ड...