फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 26 -- फर्रुखाबाद सर्दी गजब ढा रही है। शुक्रवार को बर्फीली हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा दिया इससे लोग कांप गए। सुबह कोहरे की चादर बिछी होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। िदन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये । बर्फीली हवाओं ने पूरे दिन सुकून छीने रखा। शहर के मुख्य मार्गो पर गरीब तबके के लोग अलाव के सहारे सर्दी छुटाने की कोशिश करते दिखाई पड़े। तापमान नीचे खिसकने का कारण है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर इस मध्य क्षेत्र पर पड़ रहा है। कोहरे के साथ ही तापमान नीचे खिसकने से जनजीवन अस्त व्यस्त बना है। लोगों की दिनचर्या भी कड़ाके की सर्दी में अस्त व्यस्त हो गई है। चाहकर भी सुबह जल्दी उठने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। सुबह आसमान में कोहरे की चादर बिछी थी। हालांकि यह धीरे धीरे कमजोर होती चली गई। पछुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.