संभल, फरवरी 4 -- संभल। जनपद में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम साफ न होने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। सर्द हवाओं ने बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। फरवरी माह में अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें बढ़ने लगी हैं, जिससे अभिभावक चिंतित हैं। ठंड और कोहरे के बीच बच्चे टूटे-फूटे हालात में स्कूल पहुंचने को मजबूर हुए। कई जगह बच्चों को ठिठुरते हुए कक्षाओं में बैठना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.