सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- सिद्धार्थनगर। तराई के आंगन में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से सुबह तेज बर्फीली पछुआ हवा के साथ हुई। आंख खुलते ही आसमान में बादलों का डेरा नजर आया और घर से बाहर निकलने वाला हर व्यक्ति सर्द हवा से ठिठुरता दिखा। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखा गया। सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे और बुजुर्गों को हुई। बाजारों में सुबह के समय रौनक कम रह रही, हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने पर रौनक बढ़ जा रही है लेकिन शाम ढलते ही फिर से बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...