लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता चुभती पछुआ हवा दिन की धूप पर लगातार भारी पड़ रही है। नतीजतन साफ धूप निकलने के बावजूद पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान एक से डेढ़ डिग्री नीचे आ रहा है। रात को गलन इतनी बढ़ जा रही है कि लोग बेहाल हैं। बीते 24 घंटों के दौरान सीजन की सबसे सर्द रात रही, पारा सामान्य से 1.6 डिग्री कम 5.5 दर्ज किया गया। दो दिन पूर्व भी लखनऊ का तापमान 5.6 डिग्री रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 10 जनवरी को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 10 वर्षों में 2017 सबसे ठंडा रहा, जब 13 जनवरी को पारा गिरकर 0.1 सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद 2021 में साल के पहले ही दिन पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया था। लखनऊ के इतिहास में जनवरी की सबसे ठंडी रात 31 जनवरी 1964...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.