बुलंदशहर, जनवरी 12 -- जनपद में कड़ाके की ठंड और हाड़ कंपाने वाली गलन ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सुबह के समय लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। गलन का आलम यह है कि सूरज निकलने से पहले घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। हालांकि, पिछले दो दिनों से समय पर खिल रही चटक धूप ने जिलावासियों को कुछ घंटों की राहत जरूर दी है, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है। -बाजारों में पसरा सन्नाटा, कामकाज प्रभावित सुबह-शाम के समय अत्यधिक गलन के कारण दैनिक मजदूरों और कामकाज पर निकलने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कालाआम चौराहे, अंसारी रोड, साठा, चौक बाजार से लेकर व्यस्ततम बाजारों तक में सुबह सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.