उत्तरकाशी, फरवरी 21 -- गंगोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण सुक्की टॉप से आगे बाधित मार्ग को शुक्रवार दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, मार्ग पर फिसलन के कारण आवाजाही जोखिमभरा बना है। उधर, यमुनोत्री हाईवे भी सुबह फूलचट्टी से रानाचट्टी के बीच बर्फबारी से बंद रहा, जिसे दोपहर तक सुचारु किया गया। जिले में गुरुवार रात से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण हर्षिल घाटी में गंगोत्री हाईवे आवाजाही के लिए बंद पड़ा था। यहां सुक्की टॉप से आगे हाईवे पर भारी बर्फबारी के चलते यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। बीआरओ की स्नो कटर मशीन से शुक्रवार सुबह मार्ग को खोलने का कार्य प्रारंभ किया गया। दोपहर बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.