देहरादून, जनवरी 24 -- गोपेश्वर। शुक्रवार का हुई बर्फबारी से चमोली जिले की कुछ सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया शनिवार सुबह तक गोपेश्वर मंडल-चोपता मोटर मार्ग पर 36 किमी से 50 किमी के बीच बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है। सिमली-गैरसैंण मोटर मार्ग काली माटी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग (जोशीमठ-बद्रीनाथ मोटर मार्ग) हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है। इन मार्गों पर यातायात सुचारू किए जाने का कार्य प्रगति पर है। सभी आमजन से अपील है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...