विकासनगर, फरवरी 19 -- पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बरोरी के समीप कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे। लेकिन अभी तक इन पेड़ों को पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। जिसके कारण मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही इन पेड़ों को हटाने की मांग की है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के दबाव से कमजोर पेड़ जड़ से उखड़कर अथवा तनों से टूटकर मार्ग के बीचों-बीच आ गिरे थे। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। संकरी पहाड़ी सड़क पर एक समय में एक ही वाहन के गुजरने की स्थिति बन रही है। ऐसे में सामने से आ रहे वाहनों को साइड देने और लेने में वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चकराता के पास पांच पीपा के पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी प्रदीप जोशी, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.