टिहरी, दिसम्बर 16 -- चंबा ब्लॉक की नागणी-जड़धार गांव मुख्य मार्ग से बर्नियान,लौजी और पसोलगांव मोटर मार्ग पुनर्निर्माण व सुधारीकरण कार्य की सरकार ने वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। जिससे इस मोटर मार्ग की दशा सुधरेगी और लोगों को सुलभ यातायात का लाभ मिलेगा। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि 2 किमी लंबे उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण की नागणी क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने लोनिवि चंबा से सम्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि नागणी-जड़धार गांव मुख्य मार्ग से बर्नियान, लौजी और पसोलगांव मोटर मार्ग पुनर्निर्माण व सुधारीकरण कार्य के लिए शासन ने 1 करोड़ 36 लाख 77 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की है। अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से 15 दिसम्बर को इसका जीओ जारी करते हुए कार्यदायी...