नई दिल्ली, फरवरी 2 -- टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में बुरी तरह शिकस्त दी है। 3 मैच की सीरीज में उसने मेहमान टीम को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया है। इस बीच पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी ऐक्शन पर फिर चर्चा में है। दूसरे टी20 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने आउट होने के बाद अपने नाराजगी भरे हाव-भाव से ये जताने की कोशिश की कि तारिक का गेंदबाजी ऐक्शन संदिग्ध है और वह 'चकिंग' कर रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने उनके बोलिंग ऐक्शन को लेकर औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज रजा ने ग्रीन को कहा है कि शिकायत करने के बजाय बर्दाश्त कीजिए। जब ग्रीन आउट होने के बाद पवैलियन लौट रहे थे तब कॉमेंट्री के दौरान रजा ने कहा, 'आपको ये सहन करना पड़ेगा। यह बहु...