बलिया, फरवरी 16 -- बलिया। जन्मदिन की पार्टी में खाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया निवासी प्रीति पत्नी विशाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि घर में बेटे का बर्थ-डे था। इसमें शामिल होने के लिए भाई दीपक कुमार सिंह और पिता राजेश कुमार सिंह और बहन अनु व पूजा आयी थी। हम लोग लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। इसी बीच जेठ संजीत सिंह उर्फ मिंटू और उनकी पत्नी रेखा से खाने को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद संजीत का बेटा आयुष पहुंचा और पिता-पुत्र मिलकर मेरे भाई पर हमला कर सिर फोड़ दिया। बचाने के दौरान आरोपियों ने मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्द...