लखनऊ, दिसम्बर 16 -- मोहनलालगंज। कुसलीखेड़ा में आयोजित बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान धक्का का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक व उसके साथी की पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुसलीखेड़ा में रहने वाले अनीत यादव का रविवार को जन्मदिन था। गांव में दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी गई थी। जहां डीजे पर डांस करने को लेकर हुलासखेड़ा में रहने वाले राज त्रिवेदी व उसके दोस्त दीपक यादव की पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में रहने वाले संजीत उर्फ गोलू यादव, कुसलीखेड़ा निवासी अनीत यादव व विनीत यादव के साथ भसण्डा में रहने वाले शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...