देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के नागल (आईटी पार्क) इलाके में 26 दिसंबर की रात हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने जहां बर्थडे पार्टी के दौरान युवक को खाई में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष ने प्लॉट देखने जाने के दौरान मारपीट और सोने की चेन लूटने की बात कही है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि एक पक्ष से राजेश्वर नगर, सहस्रधारा रोड निवासी अभिषेक काला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई यश काला 26 दिसंबर की रात अपने दोस्त अवनीश शर्मा का जन्मदिन मनाने तारा पर्वत, नागल गए थे। आरोप है कि वहां एक सफेद रंग की गाड़ी में आए अभिनव चौधरी ने बहस के बाद यश को धक्का देकर खाई में गिरा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.