लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। नगर पंचायत मोहनलालगंज के कुसलीखेड़ा में बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान धक्का लगने पर दो युवकों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने एक युवक व उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के साथ युवक की बाइक छीन ली। पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। रविवार को कुसलीखेड़ा में रहने वाले अनीत यादव का जन्मदिन था। गांव के बाहर प्लाट में दोस्तों को बर्थडे की पार्टी दी गई थी। जहां डीजे भी लगा था। हुलासखेड़ा में रहने वाला राज त्रिवेदी दोस्त दीपक यादव के साथ भी बर्थडे पार्टी में गया था। राज त्रिवेदी के मुताबिक बर्थडे पार्टी में शराब परोसी जा रही थी। डीजे पर वह डांस कर रहा था तभी पार्टी में मौजूद आर्यन यादव ने उसे धक्का मार...