नई दिल्ली, जून 21 -- गुजरात के सूरत से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने अपने ही बर्थडे वाले दिन आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता शाम की पार्टी के लिए केक लेने गए थे। इसी दौरान नाबालिग ने खुद को फांसी लगा ली। लड़के की पहचान कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले आशुतोष प्रधान के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ भेस्तान के विजयलक्ष्मी नगर इलाके में रहता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह से उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के शुभकामनाओं के मैसेज आ रहे थे। शामल को उसके माता-पिता केक खरीदने बाहर चले गए। जब वे वापस लौटे तो दंग रह गए। उन्होंने अपने बेटे को आशुतोष घर में पर्दे की रॉड से लटका हुआ पाया। पति-पत्नी की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। डिंडोली पुलिस आशुतोष को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.