लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, संवाददाता। बंथरा सिकंदरपुर में बर्तन व्यापारी का शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। पत्नी ने पुलिस को सूचना देते हुए पति के खुदकुशी करने की बात कही। वहीं, व्यापारी की बहन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। शास्त्रीनगर निवासी आशीष सिन्हा आशियाना पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाते थे। वह बंथरा सिकंदरपुर में पत्नी नेहा के साथ रहते थे। बुधवार सुबह आशीष का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। यह बात नेहा ने ननद अनीता को बताई। वहीं, अनीता के मुताबिक घर पहुंचने पर भाई का शव बेड़ पर पड़ा था। अनीता ने आरोप लगाया कि नेहा काफी वक्त से आशीष को परेशान कर रही थी। करीब एक महीने से दोनों लोग अलग कमरे में भी रहते हैं। ऐसे में अनीता ने भाभी पर हत्या करने का शक जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.