फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। तिरखा कॉलोनी स्थित गली नंबर-1 में मंगलवार सुबह एक बर्तन की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने का पता तब चला जब दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर रहने वाले दुकान मालिक विकास बंसल के कमरों में तेज धुआं भर गया। दुकान मालिक विकास बंसल ने बताया किउनकी बंसल बर्तन भंडार नाम की दुकान घर के नीचे ही स्थित है। सुबह करीब 3 बजे अचानक दुकान के अंदर आग भड़क उठी। अंदर रखा सामान जलने लगा और उसका घना धुआं ऊपर कमरे तक पहुंच गया। धुआं महसूस होते ही परिवार के लोग जाग गए और ग्रिल से नीचे झांककर देखा तो दुकान के अंदर से तेज धुआं निकल रहा था। आग की कुछ लपटें ऊपर कमरे में भी पहुंच गई थी, जिसकी वजह से ऊपर कमरे का भी कुछ समान जल गया। इसके बाद सभी परिवारजन तुरंत नीचे पहुंचे और पुल...