दरभंगा, फरवरी 1 -- लहेरियासराय। शहर में बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने की कवायद शुरू कर दी गयी है। जिला प्रशासन ने इसका आदेश दिया था। शनिवार को शहर के वार्ड 31 में स्प्रे किया गया। साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गी फार्म व चिड़ियों की जांच की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर मुर्गी फार्म व बिक्री केंद्रों की सफाई की गई। साथ ही किसी भी पक्षी की मौत होने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, मृत पक्षी या मुर्गा का सैंपल लेकर नियमानुकूल जमीन में गाड़ने का निर्देश दिया गया है। हालांकि फिलहाल मुर्गा की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन किसी मुर्गे की मौत होते ही तुरंत विभाग को सूचित कर शेष की बिक्री पर रोक का निर्देश दिया गया है। बता दें कि शहर में पिछले 15 दिनों में हजारों कौवों की मौत हो गई थी। डेयरी, मत्स्य व ...