लखनऊ, मई 20 -- यूपी के कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से जानवरों की मौत के बाद अब योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने यूपी के सभी चिड़ियाघरों को एक हफ्ते के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के मद्देनज़र पूरे प्रदेश के सभी प्राणि उद्यानों एवं इटावा लॉयन सफारी को आम जनता के लिए आगामी 27 मई तक बंद रखा जाएगा। यह निर्णय प्रदेश में एच-5 एविएन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लिया गया है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता से उठाने के निर्देश दिए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.