सिद्धार्थ, मई 14 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्डफ्लू से मौत के बाद बर्डफ्लू को लेकर जिले का पशुपालन महकमा सतर्क हो गया है। पशुपालन महकमा जिले के अलावा नेपाल सीमा पर भी विशेष निगहबानी रखेगा। जिम्मेदारों का कहना है कि नेपाल से आने वाले पंक्षियों पर भी नजर रहेगी। सीवीओ ने इसको लेकर सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर अभियान चलाकर सैंपलिंग करने का निर्देश दिया है। वैसे तो जिले में हर महीने बर्डफ्लू की जांच होती है। अब तक की जांच में बर्डफ्लू का कोई केस नहीं मिला है। विभाग हर महीने जिले के दो ब्लॉकों से आठ से 10 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजता है। अब तक मिली जांच रिपोर्ट में सब कुछ ठीकठाक रहा है। वहीं गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्डफ्लू से मौत के बाद महकमा चौकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.