देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। कुक्कुट इकाइयों और उसमें रखे गये पक्षियों तथा सेनिटाइजेशन की रोज रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके साथ ही पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाने के साथ मुर्गियों का सेम्पल लिया जा रहा है। पोल्ट्री फार्मों, गौ शालाओं का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश है। निगरानी करने को प्रत्येक ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीम भ्रमण कर रही है। पिछले दिनों गोरखपुर के चिड़ियाघर में एक बाघिन की मौत हो गयी। उसके सेंपल की रिपोर्ट 12 मई को आई। इसमें बाघिन के एच-5 एवियन इन्फ्लूएजां वायरस के पाजीटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पशुपालन विभाग के निदेशक ने सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर बर्ड फ्लू से निपटने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.