महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का प्रकोप मिलने के बाद महराजगंज में भी अलर्ट घोषित हो गया है। यहां भी आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राहत व बचाव के लिए तहसीलों में त्वरित कार्यवाही दल (आरआरटी) का गठन कर दिया गया है। महराजगंज में करीब 25 से अधिक पोलिट्री फार्म हैं। गर्मी में इनमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि अभी यहां पोलिट्री फार्म में किसी संक्रमण नहीं मिला है। गोरखपुर के चिड़िया घर में बर्ड फ्लू से पशु पक्षी की मौत के बाद महराजगंज में भी आशंका को देखते हुए एहतियात बरता जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी तहसीलों में त्वरित कार्यवाही दल (आरआरटी) का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम में एक उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.