मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भागलपुर और दरभंगा में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र भेजा है। जिलों के अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों को भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सीएस और मेडिकल कॉलेज अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि सभी जिले में डिस्ट्रिक्ट जूनॉटिक कमेटी की बैठक तत्काल की जाए। इसके अलावा सीएस की अध्यक्षता में जिला और प्रखंड स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक हो। इसमें पशुपालन और मत्स्य कल्याण विभाग के साथ बैठक कर एक्शन प्लान बनाया जाए। इस एक्शन प्लान में एएनएम और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया जाए। सभी घरों की निगरानी करने को भी कहा गया है। जारी निर्देश में पक्...