लातेहार, मार्च 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड पशु पालन विभाग की ओर से बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर 27 मुर्गा का सैम्पल जांच के लिए लिया गया है। उक्त सैम्पल को जांच के लिए कोलकता भेजा जाएगा। प्रखण्ड पशु पालन पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर केड में सात, कुटमु में पांच और छिपादोहर दुकान से 15 मुर्गा का सैम्पल लिया गया है। उन मुर्गा दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदार को आदेश दिया गया है कि यदि उनकी दुकान के मुर्गा में से पांच प्रतिशत मुर्गे की मौत होती है,तो बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना पशु पालन विभाग को देनी है। ताकि इस बारे में एहतियात कदम उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी किसी मुर्गा,कौआ की मौत होने के बारे में जानकारी नही मिली है। पशु पालन विभाग बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर अलर्ट मोड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.