भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बर्ड फ्लू (एच5एन1 वायरस) को लेकर एपिक सेंटर बना बरारी के क्षेत्रीय कुक्कुट पालन केंद्र में सोमवार को तीन हजार मुर्गे-मुर्गियों को दफनाया गया। इसके बाद से बरारी से तिलकामांझी क्षेत्र में चिकन की तमाम दुकानें बंद हो गईं। यह एरिया एपिक सेंटर के एक किमी की परिधि क्षेत्र में आता है। जबकि शहर के अन्य हिस्से में कोई असर नहीं दिख रहा है। भीखनपुर मोहल्ले के त्रिमूर्ति चौक, घंटाघर चौक, स्टेशन चौक, तातारपुर चौक, उर्दू बाजार, मनाली चौक, सराय, परबत्ती, यूनिवर्सिटी कैंपस आदि मोहल्ले में अंडे और मुर्गियों की बिक्री बेरोकटोक जारी है। इन विक्रेताओं का कहना है कि वे लोग बरारी स्थित कुक्कुट पालन केंद्र से कभी भी न अंडा लेते हैं और न ही मूर्गियों के चूजे। वे लोग पड़ोसी जिला मुंगेर, खगड़िया, बांका या झारखंड के निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.