सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। जिले में फर्जी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सेवा से बर्खास्त किए गए शिक्षकों से भी इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा प्रखंड में कार्यरत सात प्रखंड शिक्षकों को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद नियोजन इकाई द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। डीईओ के पत्रांक-2958, 19 जुलाई 2024 तथा स्थापना डीपीओ के पत्रांक-971, 18 मार्च 2023 तथा पत्रांक 1140, 29 मार्च 2023 के आलोक में 24 अगस्त 2024 को प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई, बथनाहा की बैठक में नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2006 (संशोधित 2008, 2012 एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.