मुंगेर, मई 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। लखनऊ के हजरतगंज स्थित सीबीआई कार्यालय के गेट पर खड़े दरोगा पर तीर से जानलेवा हमला करने वाला हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र की गोबड्डा पंचायत के हरकुंडा गांव का निवासी है। वर्ष 2005 में रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त रेलकर्मी दिनेश मुर्मू के परिवार के सदस्य काफी मायूस हैं। मूल रूप से दिनेश मुर्मू हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के रारोडीह का रहने वाला है। शादी के बाद वह अपनी ससुराल हरकुंडा में ही बस गया था। पत्नी रिपिया देवी समेत तीन पुत्र जिनमें 35 वर्षीय प्रदीप मुर्मू, 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्र शिवेंदु उर्फ लालू और 15 वर्षीय सूरज मुर्मू और दो पुत्री शारदा और कविता है। इनमें शारदा की केवल शादी हो गई है। रेलवे से बर्खास्तगी के बाद फटेहाल जीवन जी रहा परिवार पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.