औरंगाबाद, जनवरी 28 -- औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली में स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से तीन मूर्तियों की चोरी कर ली गई थी। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही थी। बाद में तीनों मूर्तियों को पुलिस ने ओबरा थाना थाना के खुटहां से बरामद कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कई साल पुरानी ठाकुरबाड़ी है, जिसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। इन्हें सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उखाड़ लिया था। यहां से भगवान की मूर्तियों के अलावा मुकुट, पीतल सहित अन्य बर्तन और कुछ पैसों की चोरी की गई थी। इसकी सूचना मंगलवार को जम्होर थानाध्यक्ष नितिन कुमार को मिली। इसके बाद जम्होर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.