गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिवेशन भवन पटना में राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन अभ्यास पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गोपालगंज सहित बिहार के अन्य जिलों के चयनित अधिकारियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के लिए बरौली के बीडीओ मुकेश कुमार आयुक्त अनिमेश पराशर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत सीएच द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि बीडीओ मुकेश कुमार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के प्रशिक्षण और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में अभूतपूर्व पर्यवेक्षण किया। चुनाव आयोग के द्वारा लाए गए सभी नवाचार को जमीनी अमलीजामा देने और सभी राजनीतिक दल...