गोपालगंज, अगस्त 30 -- गुरुवार की रात में चोरों ने दिया घटना को अंजाम पीड़ित ने चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन बरौली। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सरफरा गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी के घर से नगद समेत सोने व चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह जब जगे तो रसोई घर की खिड़की टूटी दिखी। कमरे को जब बाहर से खोला गया तो वहां से तीन अटैची व स्टील की तीन पेटी गायब मिली। जब खोजबीन कि गई तो सभी अटैची धान के खेत मे टूटी मिली। जबकि, पेटियों को दूसरे जगह तोड़ा गया था। अटैची व पेटी में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान निकाल लिए गए थे। इस घटना में सोने का हार, नथिया, कान की बाली, मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी, चांदी का पायल, हथशंकर, कंगन व दस हजार रुपए नगद की चोर...