बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बीहट, निज संवाददाता। परिचालन उत्कृष्टता एवं नवाचार तथा मजबूत आपूर्ति शृंखला के लिए बरौनी खाद कारखाना यानी हर्ल यूनिट को वर्ष 2025 का आपूर्ति शृंखला एवं रसद उत्कृष्टता सम्मान मिला है। हैदराबाद के नोवोटेल स्थित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 12वें आपूर्ति शृंखला एवं रसद उत्कृष्टता स्केल पुरस्कार 2025 के तहत बरौनी हर्ल के चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया। कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि आपूर्ति शृंखला का प्रतिष्ठित सम्मान परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और मजबूत आपूर्ति शृंखला क्षमताओं पर बरौनी हर्ल यूनिट का अटूट ध्यान का परिचायक है। बरौनी हर्ल यूनिट हेड नितिन सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रबंधन की दृढ़ प्रतिबद्धता, रणनीतिक दिशा और निरंतर समर्थन का भी प्रमाण है। इन सबके ...