बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस, क्लोन एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया गया। साथ ही, सभी पैसेंजर ट्रेनों व मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की जा रही है। इसको लेकर बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों में हड़कंप है। सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...