बेगुसराय, नवम्बर 16 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा बरौनी से दिल्ली के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस का परिचालन कराया जा रहा है। इसके अलावा बरौनी से दिल्ली के लिए एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। रेल प्रशासन द्वारा बरौनी होकर नई दिल्ली के लिए पर्व त्योहारों पर ही स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराया जाता है। बरौनी से चलने वाली एक मात्र वैशाली एक्सप्रेस का भी विस्तारीकरण पहले सहरसा और फिर उससे भी आगे ललितग्राम कर दिया गया। तब से वैशाली के तरह की एक भी ट्रेन बरौनी को नहीं मिल पाई। या यूं कहें कि रेल प्रशासन ने बरौनी से नई दिल्ली के लिए कोई भी ट्रेन देना अब तक जरूरी नहीं समझा। नियमित ट्रेनों की स्थिति की बात करें तो चालू माह नवंबर में किसी भी ट्रेन में अप हो या डाउन, टिकट मिलना संभव नहीं है। हर वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.