बेगुसराय, जून 8 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन के पार्सल कार्यालय से बरौनी से गुवाहाटी तक ट्रेन के जरिये यात्रियों को माल बुक कराना कठिन साबित हो रहा है। स्थिति यह है बरौनी से माल बुक कराने पर वह कब गुवाहाटी पहुँचेगी,कहना काफी मुश्किल है। ऐसी समस्या से रोज ब रोज लोग जूझ रहे हैं। कर्मियों की मानें तो बरौनी से होकर गुवाहाटी तक जाने वाली लगभग ट्रेनों का पार्सल यान पहले से फुल होकर आता है। पार्सल कर्मी इंतजार में रहते है कि जिस दिन पार्सल यान में थोड़ी भी जगह मिलेगी तब ही बरौनी से बुक होने वाला सामान चढ़ने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में यात्रियों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, बरौनी आने वाला सामान भी बरौनी से आगे निकल जाता है। उसको भी बरौनी मंगाना कठिन होता है। विदित हो कि बरौनी जंक्शन से होकर राजधानी एक्सप्रेस सहित आधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.