बेगुसराय, जून 8 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन के दक्षिणी छोर पर वर्षों पुराना रेलयात्री व रेलकर्मियों के सुलभ आवागमन मार्ग को रेल प्रशासन द्वारा बंद कर देने के बाद से परेशानी बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों के बीच रेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार यह मार्ग बरौनी जंक्शन के दक्षिणी छोर पर रेलयात्री व रेलकर्मियों के आवागमन को लेकर वर्षों पुराना जंक्शन लिंक सड़क मार्ग साबित हो रहा था। इस मार्ग होकर सिमरिया, गंगा प्रसाद, अमरपुर, कील, गढ़हरा, बारो, निपनिया के सैकड़ों रेलयात्रियों के साथ साथ दिव्याों, बुजुर्गों व रेलकर्मियों का 24 घंटे आना-जाना लगा रहता था। लेकिन, लिंक सड़क मार्ग को रेल प्रशासन द्वारा चहारदीवारी बना घेराबंदी करने के कारण रेलयात्रियों सहित रेलकर्मियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। अब रेलकर्मी लगभग एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.