बेगुसराय, नवम्बर 24 -- बरौनी। बरौनी निपनिया स्थित एनसीसी कैंप में चल रहे कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत सोमवार को एक विशेष बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली में एनसीसी कैडेटों ने हाथों में जागरूकता वाले स्लोगन लिखे पोस्टर-बैनर लेकर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैंप कमांडेट कर्नल अमित अहलावत कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...