बेगुसराय, मई 13 -- बीहट। बरौनी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का कार्यालय होने से समिति के सदस्यों के साथ ही आम लोगों को सहूलियत होगी। समिति के सदस्यों के द्वारा सतत निगरानी से विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य भी हो सकेंगे। मंगलवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय में समिति के कार्यालय का उद्घाटन मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बेगूसराय नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शंभू कुमार, उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद तथा प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर समिति के सचिव सह बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सूरजकांत, नगर परिषद जदयू अध्यक्ष विक्रम कुमार, हीरालाल सिंह, रामनरेश सिंह ...