बेगुसराय, फरवरी 4 -- बरौनी। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार की रात शबे-बरात का पावन पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी रात जागकर गुनाहों की माफी, रहमत और मग़फिरत के लिए खुदा की इबादत की। मस्जिदों और कब्रिस्तानों में विशेष नमाज, दुआओं और कुरआन पढ़ने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शबे-बरात से पूर्व अकीदतमंदों ने कब्रिस्तानों और मस्जिदों की साफ-सफाई कर उन्हें चरागों, और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों के ज़ियारत के लिए पहुंचे। और अपने बुज़ुर्गों की मग़फिरत के लिए दुआएं मांगीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...