बेगुसराय, जनवरी 30 -- बरौनी। पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटिका चौक पर चेक पोस्ट बनाया गया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां से गुजरने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों की नियमित जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किए जाने के कारण असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...